{"_id":"637e640b500c7b6765142b21","slug":"chitrakoot-jail-of-two-prisoners-was-changed-on-the-basis-of-suspicion-chitrakoot-news-knp729890454","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शक के आधार पर दो बंदियों की बदली गई जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शक के आधार पर दो बंदियों की बदली गई जेल
विज्ञापन
फोटो-5- पुलिस गिरफ्त में शेरू व वासिल- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला जेल में बंद कैरोना के सपा विधायक नाहिद हसन की सेवा पानी करने का शक होने पर जेल मेें बंद दो आरोपियों की जेल बदली गई है। दोनों आरोपी बहिलपुरवा थाना क्षेत्र मेें गोकशी व तमंचा रखने के आरोप में पकड़े गए थे। जेल अधीक्षक ने शक होने पर एसपी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद शक के आधार पर ही दोनो की जेल बदल दी गई है। तत्कालीन थाना प्रभारी को भी जांच के घेरे में आने पर लाइन हाजिर किया गया है।
मुजफ्फर नगर के निवासी मोहम्मद शेरू व शामिली निवासी मोहम्मद वासिल को अक्तूबर माह मेें बहिलपुरवा पुलिस ने गोकशी के लिए गोवंश की चोरी और तमंचा रखने के आरोप मेें गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
जेल अधीक्षक अशोक सागर ने बताया कि दोनों बंदियों की जेल परिसर में यदाकदा पहले से जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन से कुछ नजदीकिया होने का शक हुआ। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई।
विज्ञापन
मामले की जांच कराने के बाद एसपी अतुल शर्मा ने शक के आधार पर एक बंदी को कौशांबी व दूसरे को नैनी जेल भेजा है। उन्होंने बताया कि जेल में बंद विधायक की नजदीकियां का शक था लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। सुरक्षा के लिहाज से दोनों की जेल की बदली की गई है। जांच के कई बिंदु होने पर बहिलपुरवा के तत्कालीन थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।