फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot is known not only for religion but also for sculpture.

Chitrakoot News: धार्मिक ही नहीं मूर्ति कला के लिए भी जाना जाता चित्रकूट

Wed, 05 Nov 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 05 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot is known not only for religion but also for sculpture.
28 सीकेटीपी-10- परिचय- शहर में पत्थर की मूर्ति बनाता कलाकार। संवाद
चित्रकूट। भगवान प्रभु श्रीराम की तपोस्थली धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि यह की मूर्तिकला के लिए भी बेमिसाल है। यहां पर दशकों से कलाकार मूर्तियां बना रहे हैं। ये कलाकार पत्थरों पर भगवान हनुमान, आंबेडकर, गोस्वामी तुलसीदास, दुर्गा और अन्य मूर्तियां बनाते और गढ़ते हैं। इनके द्वारा तैयार मूर्तियों को दूर-दराज से व्यापारी खरीदकर ले जाते हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट रोड के पासी तिराहे के पास व धर्मनगरी के रामघाट के आसपास बस्ती में कलाकार पत्थर की मूर्तियां बनाते हैं। इस कार्य में 60 से ज्यादा परिवारों के लोग जुटे हैं। ये कलाकार पत्थर से मूर्तियां बनाने की कला में माहिर हैं। कारीगर दिन रात मूर्तियों को गढ़ते हैं। देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने के साथ ही महापुरुषों की मूर्तियां भी बनाते हैं। बताया कि देवांगना, खोह व भौंरी गांव की खदानों से पत्थर मिलता था। अब यह खदानें पूरी तरह से बंद हैं।
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मूर्ति कला में गुजर गईं पीढ़ियां
चित्रकूट। पत्थर की मूर्तियां बनाने वाले कारीगर सुरेश पयासी, राजू पयासी, कल्लू पयासी ने बताया कि मूर्तियां बनाने का कार्य पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। पहले बाबा, फिर पिता और अब खुद वो यह कार्य कर रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य मूर्तियां बनाते हैं।इस कार्य में ज्यादातर पासी समाज के लोग करते हैं। बड़ी मूर्ति 10 से 12 फीट की होती हैं। जिसे तीन से चार कारीगर मिलकर तैयार करते हैं। छोटी मूर्ति एक ही कारीगर तैयार कर लेता है। बड़ी मूर्ति बनाने में सात से अधिक दिन लग जाता है। जब कि छोटी मूर्तियां दो दिन के अंदर बन जाती हैं। बड़ी मूर्ति बनाने में एक कारीगर को दो हजार रुपये मिलता है। जबकि छोटी मूर्ति बनाने में एक हजार रुपये मिलता है।
--------------------------
इनसेट
वाराणसी और मिर्जापुर से लाना पड़ता पत्थर
चित्रकूट। ठेकेदार नन्हा, आदर्श, विमल ने बताया कि लगभग आठ साल पहले चित्रकूट से पत्थर की खदानों में मूर्तियां बनाने के पत्थर मिल जाते थे। अब वाराणसी, मिर्जापुर से पत्थर लाना पड़ता है। यहां 600 रुपये स्क्वायर फीट के हिसाब से पत्थर मिलता है। जबकि चित्रकूट जिले में तीन सौ रुपये स्क्वायर फीट में पत्थर आसानी से मिल जाता था। बताया कि प्रयागराज, कौशांबी, सतना, पन्ना, बांदा, हमीरपुर आदि शहरों से समय समय पर मूर्तियां लेने के लिए व्यापारी आते है। एक व्यापारी 10 से 12 मूर्तियां ले जाते हैं। सबसे अधिक हनुमान की मूर्तियां ले जाते हैं। बड़ी मूर्ति में तीन हजार व छोटी मूर्ति में लगभग एक हजार रुपये लाभ होता है।

28 सीकेटीपी-10- परिचय- शहर में पत्थर की मूर्ति बनाता कलाकार। संवाद

28 सीकेटीपी-10- परिचय- शहर में पत्थर की मूर्ति बनाता कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed