{"_id":"6383a4701d9ef320f048f2d8","slug":"chitrakoot-incident-recorded-in-cctv-said-about-having-cash-in-the-bag-chitrakoot-news-knp7305665126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शादी समारोह से सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शादी समारोह से सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग किया पार
विज्ञापन
चित्रकूट। गेस्टहाउस में आयोजित शादी समारोह से चोर ने दूल्हा-दुल्हन के सोने-चांदी के जेवर और नकदी से भरा बैग पार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में चोर की तस्वीर कैद हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बेड़ी पुलिया के पास स्थित कान्हा उपवन गेस्टहाउस में शनिवार की रात को पुरानी बाजार के हरिशंकर सोनी के पुत्र रोहित के विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। मां सुषमा सोनी करीब चार लाख के सोने-चांदी के जेवर और ढाई लाख रुपये के अलावा रोज के पहनने वाले गहने भी बैग में रख दिया था। इस दौरान चोर आया और बैग उठाकर रफूचक्कर हो गया।
कुछ देर बाद जब सुषमा सोनी को जब बैग नदारद मिला तो उन्होंने शोर मचाया। चोरी की घटना से अफरा तफरी मच गई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो फुटेज में चोर की हरकत देखी गई।
विज्ञापन
इसके बाद से चोर की तलाश में पुलिस जुट गई है। सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश के लिए जांच टीम गठित की गई है। जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।
शादी समारोह में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। गत दिवस पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों के साथ बैठक कर हिदायत भी दी थी। बावजूद इसके होटल संचालक ऐसे गंभीर मामलों पर ध्यान नहीं दे रहे। गनीमत रही कि सीसीटीवी कैमरे चालू थे, जिससे चोर का पता लगाने में पुलिस को आसानी हो सकेगी। हालत यह है कि जो घटनाएं सीसीटीवी में कैद होती हैं, उनका भी खुलासा नहीं हो पाता। दो घटनाओं का पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलासा भी किया था, जिसमें चोर अन्य जिले के निकले थे।