फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: In the shadow of danger of time, everyone trusts God

चित्रकूटः वक्त खतरे के साये में, सब भगवान भरोसे

Wed, 07 Sep 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: In the shadow of danger of time, everyone trusts God
फोटो नंबर-10 आर- धर्मनगरी में कामदनाथ मंदिर मार्ग पर बने इस गेस्ट हाउस में भी नहीं अग्निशमन का इंतज? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। धर्मनगरी में तीर्थयात्रियों व पर्यटकों के ठहरने के लिए आए दिन नए होटल लॉज व गेस्ट हाउस खुल रहे हैं पर इनमें मानकों की अनदेखी सार्वजनिक है। खासकर अचानक आग लगने की घटना से निपटने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं हैं। सभी जगह हरदम खतरा बना रहता है। सब भगवान भरोसे चल रहा है। इन सबका दावा है कि एनओसी भी मिली है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी कहते हैं कि जब भी जांच करने पहुंचते हैं तो आग बुझाने के यंत्र और व्यवस्था नजर नहीं आती।
विज्ञापन

लखनऊ के लेवाना सुइट्स में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मंगलवार को धर्मनगरी के होटल, लॉज व गेस्टहाउस में संभावित ऐसी घटना को लेकर उपायों को टटोला गया। धर्मनगरी के यूपी क्षेत्र में सात होटल, 12 गेस्ट हाउस व 10 लॉज में एनओसी तो है पर किसी के यहां भी पानी का टैंक नहीं है। सीढ़ियां व रास्ते मानक के अनुरूप नहीं हैं। आग बुझाने के यंत्र कई जगह लगे हैं पर ज्यादातर एक्सपायरी डेट के हैं। इनकी दोबारा रिफलिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को फायर ब्रिगेड के जिला प्रभारी यतींद्र नाथ उमराव के नेतृत्व में दो टीमों ने जिले के होटल लॉज व गेस्टहाउस में आग से निपटने के पूर्व से किए गए उपायों का निरीक्षण किया। ज्यादातर स्थानों पर पूरे उपाय नहीं मिले। जिला प्रभारी ने बताया कि होटल के ऊपरी हिस्से में पानी का टैंक किसी में नहीं है। फायर स्टिंग ग्यूसर कई जगह सही मिले पर ज्यादातर एक्सपायरी डेट के हैं। एनओसी भी नहीं है। विभाग कई बार इन्हें नोटिस जारी कर चुका है लेकिन औपचारिकता के नाम पर गैस सिलिंडर टांग कर इसका जवाब दे दिया जाता है। होटल लॉज संचालन की एनओसी की अथारिटी फायर बिग्रेड के पास नहीं है।

फोटो-9- होटलों में अग्निशमन यंत्रों की जानकारी लेते फायर बिग्रेड टीम के सदस्य। संवाद

फोटो-9- होटलों में अग्निशमन यंत्रों की जानकारी लेते फायर बिग्रेड टीम के सदस्य। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed