फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: If you give medicine for cough and fever, then inform the shopkeeper

चित्रकूटः खांसी-बुखार की दवा दी तो सूचना दें दवा दुकानदार

Wed, 10 Jun 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: If you give medicine for cough and fever, then inform the shopkeeper
चित्रकूट। कोरोना के लक्षण वाले सभी मरीजों को सरकारी अस्पताल तक लाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने एक और हेल्पलाइन 18001805146 नंबर जारी किया है। यह नंबर सिर्फ प्राइवेट मेडिकल स्टोर चला रहे दुकानदार, आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी के लिए होगा। आमजन द्वारा ऐसी सूचना देने के लिए पहले से 18001805145 हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने निर्देशित किया है कि कोरोना पर अंकुश तभी लगाया जा सकता है जब लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति को फौरन अस्पताल लाया जाए। टेस्ट हो और अगर पॉजिटिव है तो तुरंत इलाज शुरू हो। कहा लोग बुखार, खांसी की दवा मेडिकल स्टोर से लेते हैं। मेडिकल स्टोर के संचालकों को ऐसे किसी भी व्यक्ति की डिटेल इस हेल्पलाइन नंबर पर बताना है। इससे विभाग उस शख्स को फालोअप कर सकेंगे और अगर वह कोरोना के लक्षण की गिरफ्त में आता है तो उसका इलाज करवा सकेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि यह हेल्पलाइन आम जनता के लिए नहीं है। इस पर मेडिकल स्टोर संचालकों के अलावा आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी काल कर सकेंगी। आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी भी अपने संपर्क में आए किसी भी बुखार, खांसी के लक्षण वाले व्यक्ति के बारे में इस हेल्पलाइन पर सूचित कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed