फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Four women unconscious due to lightning

चित्रकूट :बिजली की गड़गड़ाहट से चार महिलाएं बेहोश

Wed, 21 Sep 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Four women unconscious due to lightning
फोटो-6- सीएचसी में भर्ती बिजली गिरने से बेहोश महिला । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मानिकपुर। चित्रकूट में भी जोरदार बारिश हुई। प्रमुख सड़कों और गांवों की गलियों में जलभराव हो गया। बारिश का पानी खेतों में भी भर गया। इससे तिल, मूंग की फसल को नुकसान हुआ। धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद बताई जा रही है। उधर, छेरिहा खुद के पास तेज गड़गड़ाहट के साथ गिरी बिजली से चार महिलाएं बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात शुरू हुई बारिश बुधवार को कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहारों के बीच होती रही। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग में खोह अंडरब्रिज, भरतकूप, शिवरामपुर के पास कई स्थानों पर सड़क में पानी भर गया।
विज्ञापन

कर्वी राजापुर मार्ग में पहाड़ी कस्बे के पास पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मानिकपुर और मऊ क्षेत्र में बारिश अधिक हुई। किसान राजेश द्विवेदी, सुनील कुमार ने बताया कि बारिश होने धान की फसल को तो फायदा है लेकिन तिल की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के मारकुंडी में बुधवार की दोपहर लगभग दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। छेरिहा खुर्द गांव के पास बिजली प्रीतू पत्नी रामभरोसा, रेखा पत्नी रामसुहावन, सावित्री पत्नी लालू व मंटो देवी पत्नी रामराज यादव घर में ही बेहोश हो गईं। चारों को सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ. लखन गर्ग ने बताया कि चारों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed