{"_id":"631e2949bf886a639608766e","slug":"chitrakoot-father-commits-suicide-by-sending-son-to-roof-chitrakoot-news-knp717620984","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को छत भेज पिता ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को छत भेज पिता ने की खुदकुशी
विज्ञापन
फोटो-2- घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या कराने का शक जताया है। परिजनाें ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद थाने में तहरीर देंगे।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के पटिया जब्ती गांव निवासी विमलेश उर्फ बबलू (36) पुत्र श्याम सुंदर ने शनिवार की देर रात को कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। बड़े बेटे विपिन ने बताया कि बनकट स्थित घर से बीते एक पखवाड़े पूर्व छोटे बेटे मोहित के साथ पैतृक गांव गए थे। रात में लाइट न होने के चलते पिता ने मोहित को छत पर सोने के लिए कहा और वह नीचे ही थे।
विज्ञापन
सवेरे जब मोहित ने पिता को फंदे पर लटकता देखा तो गुहार लगाया। परिजनों के होश उड़ गए। आरोप लगाया कि पड़ोस में जमीन लेने के लिए रुपये दिए थे। बाद में पड़ोसी ने बिना बताए किसी दूसरे को जमीन बेच दिया।
इसकी तहरीर देने के लिए पिता जब कोतवाली गए तो पुलिस ने उन्हीं का ही चालान कर दिया था। इस संबंध में थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी

फोटो-3- विमलेश - फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT