फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Farmers caught both the agents and handed them over to the police

Chitrakoot News: किसानों ने दोनों एजेंटों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Thu, 08 Dec 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Farmers caught both the agents and handed them over to the police
फोटो- 8- कोतवाली में जानकारी देते किसान। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। ट्रैक्टर फाइनेंस कराने के बाद कंपनी के दो एजेंटों पर किसानों से किश्त लेने के बाद जमा न करने के आरोप लगे हैं। कंपनी की नोटिस पहुंचने पर किसानों ने एजेंटों को पकडक़र पुलिस के हवाले किया और तहरीर दी है। देर शाम तक कोतवाली परिसर में जांच पड़ताल व पूछताछ का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

अरछा गांव निवासी आलोक सिंह ने बताया कि भाई अवनीश के नाम पर 2021 में हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस कंपनी से ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। कंपनी के एजेंट अगरहुंडा निवासी सुनील सिंह और लोहदा निवासी संजीव सिंह को तीस हजार और एक लाख दो हजार रुपये की दो किस्तें दी। एजेंटों ने रसीद भी दी। कंपनी की ओर से फोन आया कि उनकी किस्त नहीं जमा हैं। जब कंपनी को रसीद दिखाई गई तो उसे नकली बताई।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही किसान रज्जन यादव भसौंधा, गोलू गाहुर, सुदर्शन, पुष्पा अमिलिहा, कमलेश इटहा, विमलेश भसौंधा, अमित बाबूपुर, अनिल पटेल सेमरिया, रामदीन लोहदा, यदुवेंद्र मिश्रा ब्यूर और शैंलेंद्र सिंह अहिरनपुरवा के साथ भी हुआ है। इनकी भी किस्त इन्हीं एजेंटों ने लेकर जो रसीदे दीं, उसे नकली बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को दोनों एजेंटों को पकड़कर किसान कोतवाली लाए और फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को भी बुलाया गया। कोतवाल एके मिश्रा ने बताया कि मामला गंभीर है। दोनों एजेंटों से पूछताछ की जा रही है। इसमें मैनेजर की भी भूमिका की जांच हो रही है। किसानों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed