फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Exercise to promote natural farming, Agriculture Minister Surya Pratap Shahi made farmers aware in the seminar

चित्रकूट : प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की कवायद, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गोष्ठी में किसानों को किया जागरूक

Thu, 21 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Exercise to promote natural farming, Agriculture Minister Surya Pratap Shahi made farmers aware in the seminar
फोटो-5- किसानों को संबोधित करते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही खरीफ उत्पादकता गोष्ठी व किसान मेला प्रदर्शनी में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके हित के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को कालूपुर के मंदाकिनी गेस्ट हाउस में गोष्ठी में कृषि मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से सभी को फायदा है। इसको प्रोत्साहित किया जाना है। अरब देश दुबई ने 40 मीट्रिक टन गोबर की खाद की मांग की है। अच्छी पैदावार गोबर वाले खाद से होगी जबकि रासायनिक उर्वरक से उतना उत्पादन नहीं होगा। पहले सावा कोदो आदि की फसलों की पैदावार की जाती थी सरकार गरीब किसानों के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

विधायक मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि जनपद में कुछ जगह पहाड़ है। वहां सरसों के अलावा कुछ नहीं बोया जाता। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कहा कि किसान अपनी मिट्टी एवं सिंचाई को देखते हुए खेती करें। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि श्री शक्ति प्रताप सिंह तोमर, कृषि उपनिदेशक राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed