फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Electricity theft caught in three mines, report lodged

चित्रकूट : तीन खदानों में पकड़ी बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Dec 2022 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Electricity theft caught in three mines, report lodged
भरतकूप(चित्रकूट)। खनिज विभाग के रिकार्ड में बंद तीन क्रशर में मंगलवार को मशीनें चलती मिलीं। बिजली विभाग के दो अधीक्षण अभियंताओं की अगुवाई में टीम बिजली चोरी पकड़ने पहुंची थी। तीनों क्रशर में बिजली चोरी कर मशीनें चलाई जा रहीं थीं। तीनों खदान के संचालकों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ जेई, एई और एसडीओ से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिन क्रशर में बिजली चोरी पकड़ी गई, वह खनन विभाग के रिकार्ड में बंद हैं। यहां पर बिजली चोरी की सूचना विभाग को मिली थी। इस पर अधीक्षण अभियंता बृजेश कुमार और अधीक्षण अभियंता बांदा अरविंद कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ छापा मारा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने संगम स्टोन मिल और दो अन्य क्रशर में जांच की। तीनों क्रशर में काम हो रहा था। कनेक्शन कटे होने के बावजूद पीछे की ओर से अवैध रूप से तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। तीनों क्रशर के जनरेटर भी खराब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने कहा कि बिजली चोरी में विभाग के स्थानीय अधिकारियों की सांठगांठ की आशंका है। क्रशर से तार और अन्य सामग्री जब्त कर ली गई है। तीनों क्रशर मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिजली चोरी में विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है। आगरा मुख्यालय से छह अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। इन अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट
अधिकारियों पर होनी चाहिए कार्रवाई
पर्यावरण नियमों का पालन न करने पर भरतकूप क्षेत्र के कई क्रशर बंद कराए गए हैं। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि बिजली व खनिज विभाग की कागजी कार्रवाई भी जांच होनी चाहिए। दोनों विभाग के अधिकारियों ने मिलकर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed