फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Death of a young man who fell in Shabri Falls

चित्रकूट : शबरी जलप्रपात में गिरे युवक की मौत

Sun, 27 Nov 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Death of a young man who fell in Shabri Falls
फोटो-8- शबरी जल प्रपात में गिरे युवक की शिनाख्त करता दरोगा। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। शबरी जलप्रपात घूमने गए एक युवक की गिरने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक प्रपात के किनारे मोबाइल पर बात कर रहा था। पैर फिसलने से वह लगभग 25 फीट नीचे गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मारकुंडी थानापुलिस टीम पहुंची और शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला निवासी दीपक कुमार (20) पुत्र बाला प्रसाद वर्मा बाइक से रविवार की दोपहर को शबरी जलप्रपात घूमने गया था। वहां पर पहले से मौजूद कुछ युवकों ने बताया कि दीपक बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात करते हुए आगे बढ़ता गया। इसी बीच उसका पैर फिसला और वह नीचे जा गिरा। कुछ लोगों ने यह भी बताया है कि युवक का घर में परिजनों से विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर जलप्रपात के पास पहुंचा और नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मारकुंडी थाना प्रभारी अनिल कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। युवक की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मां और पिता का पहले निधन हो चुका है। दो भाइयों में वह बड़ा था। दादी-बाबा के साथ दोनों भाई रहते थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed