फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Destruction started as soon as the flood subsides

चित्रकूट : बाढ़ उतरते ही बर्बादी शुरू

Wed, 31 Aug 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Destruction started as soon as the flood subsides
राजापुर/मऊ। यमुना का जलस्तर तेजी से कम होते ही बर्बादी का मंजर दिखने लगा है। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। बाढ़ से डूबे कच्चे घर गिरने लगे हैं। घरों की दीवारें दरकीं हैं। रास्तों और खेतों से कीचड़ की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। बाढ़ प्रभावितों को राहत देने के लिए कृषि विभाग सहित प्रशासन की टीमों ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मऊ में तीन दिन में यमुना का जलस्तर चार मीटर तक घटा है। बुधवार की शाम यमुना का जलस्तर 88.50 मीटर रिकार्ड किया गया। बाढ़ प्रभावित गांवों से पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। मऊ के मवई कला गांव के बाढ़ पीड़ित मंगेश, रवी, मैयादीन, लोटन, सेवक श्याम भोला के मकान दरकने लगे हैं।
विज्ञापन

कीचड़ के दुर्गंध से लोग परेशान हैं। गांव के प्रेमशंकर, इंद्रेश त्रिपाठी, गुड्डन, देवनाथ, कमलाकर शुक्ल, भइयन विश्वकर्मा ने प्रशासन से मलबा हटवाने, सफाई कराने की मांग की है। राजापुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित संतोष कुमार, राममिलन, समोखिया, रामदुलारी, भोंडी रनुआ सुमित्रा के घर और फसलों का नुकसान हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि छह हजार हेक्टेयर में बोई गई फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में फसलों की क्षति का आकलन करने के लिए टीमें बना दी गई हैं। राजस्व कृषि व बीमा कंपनी के कर्मचारियों की संयुक्त टीमें बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर क्षति का सर्वेक्षण कर रही हैं।

बाढ़ प्रभावितों को राहत किट का वितरण सरधुआ ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में किया गया। सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, एसडीएम प्रमोद झा, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह गौतम ग्रामीणों को खाद्य सामग्री, मोमबत्ती, तिरपाल आदि सामान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed