{"_id":"614590658ebc3eb3bc3e914a","slug":"chitrakoot-dead-body-of-youth-found-hanging-was-going-on-in-love-affair-fear-of-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: युवक का फांसी पर लटका मिला शव, चल रहा था प्रेम-प्रसंग, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: युवक का फांसी पर लटका मिला शव, चल रहा था प्रेम-प्रसंग, आत्महत्या की आशंका
Sat, 18 Sep 2021 12:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के निवासी रामजीत पुत्र राम भवन मौर्य ने घर के बाड़े में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है। वह अपने गांव के नजदीक पुरवा कि एक दूसरे बिरादर की नाबालिक लड़की से प्रेम करता था।
दोनों 22 दिन पूर्व घर से भाग गए थे। इस दौरान मृतक रामजीत के विरुद्ध मऊ थाने में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ग्रामीणों के अनुसार 2 दिन पूर्व दोनों अपनी मर्जी से गांव लौट आए।
थाना पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर मृतक रामजीत मौर्य मानसिक रूप से परेशान हो गया उसके परिजनों ने थाने जाने के लिए कहा तो वह घर से थाने जाने की बात कहकर निकला लेकिन फिर उसने घर से कुछ दूरी पर बने अपने बारे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।