{"_id":"62cc65509f7914424227da8d","slug":"chitrakoot-dead-bodies-of-lovers-found-hanging-from-the-noose-chitrakoot-news-knp707038468","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
विज्ञापन
फोटो- 3- कैलाश यादव- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रानीपुर खाकी में सोमवार सुबह प्रेमिका के घर पर प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिले। महिला विधवा थी, जबकि युवक अविवाहित था। पुलिस ने इसे आत्महत्या माना है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के सजातीय न होने की वजह से घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे।
सीतापुर थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर खाकी की सुनीता देवी (30) के पति साधु मौर्य की तीन साल पहले मौत हो गई थी। सुनीता का मायका बांदा में अतर्रा के आउ गांव में है। उसके सास ससुर अलग रहते हैं। घर पर महिला और उसकी सात वर्ष की बेटी ही रहती थी। महिला का गांव के ही कैलाश यादव (21) के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कैलाश अविवाहित था।
दोनों शादी करना चाहते थे। सजातीय न होने पर कैलाश के घरवाले राजी नहीं थे। सोमवार की सुबह दोनों के शव सुनीता के घर में फंदे से लटके मिले। सीओ सदर शीतला प्रसाद पांडेय का कहना है कि शादी न हो पाने से दुखी होकर दोनों ने जान दी है। अभी तक किसी ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर नहीं दी है। मृतका की बेटी को उसके गांव से आए चाचा की सुपुर्दगी में दिया गया है।

फोटो- 4- घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन