फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: DAP out of stock, farmers return home disappointed

Chitrakoot News: डीएपी का स्टाक खत्म, निराश होकर किसान घर लौटे

Wed, 07 Dec 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: DAP out of stock, farmers return home disappointed
फोटो-3- खाद न होने के कारण सूना पड़ा केंद्र। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले की सहकारी समितियों में डीएपी खत्म हो गई है। बुधवार को खाद लेने पहुंचे किसान निराश होकर लौट गए। कुछ केंद्रों पर यूरिया का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिले में चार दिन पहले आई डीएपी अब खत्म हो गई है। बुधवार को खाद लेने के लिए किसान राजापुर, मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी, भरतकूप क्षेत्रों की सहकारी समितियों पर पहुंचे। डीएपी न मिलने से निराश होकर लौट आए।
विज्ञापन

बछरन गांव निवासी किसान अमृतलाल ने बताया कि डीएपी के लिए दो दिन पहाड़ी कस्बा स्थित सहकारी समिति में लाइन लगाया। इसके बाद भी खाद नहीं मिली। कर्वी सोसाइटी में खाद लेने पहुंची ममता ने बताया कि यहां कहा जा रहा है कि डीएपी नहीं है। यूरिया खाद है, इसको अभी ले जाओ नहीं तो यह भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि डीएपी खाद का स्टाक खत्म हो गया है। एक दो दिन में खाद की नई रैक आने पर ही खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed