{"_id":"62c71ea39c01093a6329d3eb","slug":"chitrakoot-controversy-over-bike-and-police-jeep-exit-kotwal-suspended-chitrakoot-news-knp7063734118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : बाइक और पुलिस जीप निकलने में विवाद, कोतवाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : बाइक और पुलिस जीप निकलने में विवाद, कोतवाल निलंबित
विज्ञापन
चित्रकूट। संकरे रास्ते से बाइक और पुलिस निकलने के विवाद में गुरुवार एसपी ने कोतवाल को निलंबित कर दिया। सूत्रों की मानें तो शिकायतकर्ता युवक भाजपा से जुड़े एक संगठन का पदाधिकारी है।
गुरुवार की दोपहर को शहर कोतवाल भास्कर मिश्रा अपनी टीम के साथ किसी केस के सिलसिले में भ्रमण पर थे। लौटते समय एक संकरे रास्ते में सामने से बाइक आने के कारण पुलिस वाहन फंस गया। इसे लेकर पुलिसकर्मियों ने युवक से किनारे हटने को कहा। इस पर युवक से तीखी बहस हो गई। पुलिस टीम युवक को लेकर कोतवाली पहुंची और कई घंटे तक उसे बैठाए रही।
पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर पूरी जानकारी की गई। किसी निर्दोष को बेवजह मामले में ले जाकर कोतवाली में बैठाना ठीक नहीं है। इसी आधार पर कोतवाल को निलंबित कर दिया गया है। अभी नई तैनाती नहीं हुई है।