{"_id":"5f60f5fd8ebc3e11a52c970b","slug":"chitrakoot-contract-will-not-reduce-corruption-will-increase-chitrakutt-news-knp582843310","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः संविदा से भ्रष्टाचार कम नहीं होगा, बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः संविदा से भ्रष्टाचार कम नहीं होगा, बढ़ेगा
विज्ञापन
फोटो-4- सदर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते बीटीसी संघर्षशील मोर्चा के पदाधिकारी
- फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पांच वर्ष संविदा पर कार्य करने के बाद सरकारी नौकरी मिलने के प्रस्ताव को लेकर बीटीसी संघर्षशील मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें सरकार के इस प्रस्ताव को हर हाल में नामजूंर करने की मांग की है। छात्रों का कहना कि इससे भ्रष्टाचार रुकेगा नहीं बल्कि बढ़ेगा।
मंगलवार को सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर छात्रों ने कहा कि सरकारी विभाग में समूह ख व ग के पदों में संविदा में नियुक्ति करने के लिए बनाई जा रही योजना अभ्यर्थियों के लिए सही नहीं है। इससे भ्रष्टाचार कम नहीं होगा बल्कि बढे़गा।
संविदा कर्मी स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर सकता। विभागीय स्तर पर अच्छे कार्य करने के लिए विभागों में पहले से ही नियम बनाए गए है। एक बार योग्यता सिद्ध होने पर बार-बार योग्यता सिद्ध करना सही नहीं है। जिसको देखते हुए इस प्रस्ताव को मंजूर न किया जाए। इस मौके पर बीटीसी संघर्षशील मोर्चा के मानवेंद्र प्रताप मिश्र, वीरेंद्र मिश्रा, भरत मिश्रा, अमित कुमार, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।