फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Competitions for making clean food

चित्रकूटःस्वच्छ भोजन बनाने को कराई प्रतियोगिताएं

Sun, 19 Jan 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Competitions for making clean food
फोटो- 17- रसोइयों को पुरस्कार बांटते नगर पालिका के चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले माध्यान्ह भोजन को स्वच्छता के साथ बनाने को लेकर कला प्रतियोगिता का आयोजन शहर के यूआरसी भवन में हुई। जिसमें 30 रसोइयां ने भाग लिया। जिसमें विजेता रसोइयों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण अभियान के अंतर्गत शहर के यूआरसी परिसर में जिले के 5 विकास खंडों व नगर क्षेत्र कर्वी के परिसदीय स्कूलों की कुल 30 रसोइयों की पाक कला प्रतियोगिता कराई गई। जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में गृह विज्ञान की 10 छात्र-छात्राओं ने भी रसोइयों का सहयोग किया। प्रतियोगिता स्वच्छ व स्वादिष्ट भोजन बनाने को लेकर कराई गई। जिसमेें प्रथम स्थान शहर के नया बाजार स्थित कंम्पाजिट विद्यालय की रसोइय माया देवी व सुधा देवी प्रथम द्वितीय रही। तीसरे स्थान पर प्राथमिक विद्यालय अशोह की नथिया देवी रही। जिनको नगद पुरस्कृत किया गया। शेष को प्रमाण पत्र देकर सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने मध्याह्न भोजन को स्वच्छ बनाने व सहित उसकी सुरक्षा करने की जानकारी दी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, विजय प्रकाश शुक्ला, कुलदीप सिंह, संतोष मिश्रा, राधेश्याम पांडेय, देवेंद्र गायत्री देवी, कमलेश मिश्र, मधु कुमारी, 45,राधेश्याम पांडेय, संतोष मिश्रा, आराधना सिंह, पूनम श्रीवास्तव, गायत्री देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed