{"_id":"609ac7348ebc3ed6bc4af74a","slug":"chitrakoot-chitrakoot-news-carona-ram-chitrakutt-news-knp62778055","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोर में ही दर्शन कर लगाई कामदगिरी की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोर में ही दर्शन कर लगाई कामदगिरी की परिक्रमा
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। कोरोना काल के चलते वैशाख माह की अमावस्या पर मंगलवार को कामदगिरी की परिक्रमा पर रोक का असर देखने को मिला। अपने-अपने साधन से पहुंचे कुछ ही श्रद्धालुओं ने भोर में ही भगवान कामता नाथ के दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। वहीं मेला क्षेत्र में यूपी व एपमी के प्रशासनिक अधिकारी दिनभर डटे रहे। उधर, धर्मनगरी क्षेत्र के तीर्थ स्थल जानकीकुंड, सतीअनुसइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, भरतकूप तीर्थ स्थालों पर भी सन्नाटा दिखा।
कोरोना काल को देखते हुए यूपी व एपमी के प्रशासन ने अमावस्या मेले में श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा रखी थी। ऐसे में श्रद्धालुओं का उमड़े वाला रेला अबकी नजर नहीं आया। नाममात्र के श्रद्धालु परिक्रमा को पहुंचे। हमीरपुर के राजेश चंदेल, बांदा के किरन गुप्ता, कौशाबी जिले के रेवतीरण त्रिपाठी ने बताया कि कई साल से उनका परिवार अमावस्या मेला में जरूर आता है। इस बार उन्होंने दूर से भगवान के दर्शन किया।
उधर, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने धर्मनगरी क्षेत्र का भ्रमण किया। मेला क्षेत्र में लगाये गये सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी श्रद्धालु तीर्थ क्षेत्र में न आने पाए। वहीं एमपी क्षेत्र के नया गांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी अपनी टीम के क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं से घर वापस लौट जाने के लिए कहा। इसके अलावा रामघाट से लेकर बेडीपुलिया तक सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह अपनी टीम के साथ भ्रमण पर रहे और आने वाले श्रद्धालुओं को अपने घर जाकर पूजन करने को कहा।