{"_id":"62e18666d4329e484f038452","slug":"chitrakoot-central-government-suppressing-the-voice-of-opposition-satyagraha-of-congressmen-on-questioning-of-sonia-made-inflation-an-issue-chitrakoot-news-knp709842140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : विपक्ष की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, सोनिया से पूछताछ पर कांग्रेसियों का सत्याग्रह, महंगाई को मुद्दा बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : विपक्ष की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, सोनिया से पूछताछ पर कांग्रेसियों का सत्याग्रह, महंगाई को मुद्दा बनाया
विज्ञापन
फोटो-7- कचहरी पार्क पर सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
फोटो-7
विपक्ष की आवाज दबा रही केंद्र सरकार
सोनिया से पूछताछ पर कांग्रेसियों का सत्याग्रह, महंगाई को मुद्दा बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ और महंगाई के खिलाफ कचहरी परिसर स्थित पार्क में सत्याग्रह किया। कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।
पार्टी के झंडे व बैनर लेकर धरने पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठे जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर संसद में आवाज उठाने पर निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। जिला उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि तानाशाह सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे। केंद्र सरकार ने आटा, दाल, चावल व दूध-दही खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा दिया है। शांतिपूर्वक आंदोलन करने पर गिरफ्तार कराया जाता है।
इस मौके पर जिला महासचिव कालीचरण राजपूत, विजय मणि त्रिपाठी, रामदत्त मिश्र, लतीफ खान, कामता प्रसाद, शिव शंकर खंगार, श्रवण शुक्ला, त्रिजुगी नारायण शुक्ला, रामादत्त मिश्र, धर्मेंद्र वर्मा, सलमान सिद्दीकी, अजय मौर्या, उदय नारायण पाल, लव यादव, कुलदीप मिश्रा, महेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।