फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Campaign to feed children with insecticides started, medicine will be given to people between the age of one to 19 years

चित्रकूट : बच्चों को कीड़े मारने की दवा खिलाने का अभियान शुरू, एक से 19 साल की उम्र तक के लोगों को खिलाई जाएगी दवा

Thu, 21 Jul 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Campaign to feed children with insecticides started, medicine will be given to people between the age of one to 19 years
चित्रकूट। जिले में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान शुरू किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चे को कीड़े मारने की दवा खिलाकर शुरुआत की। यह दवा 1 से 19 वर्ष उम्र तक के सभी लोगों को खानी है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके चौरिहा ने बताया कि जिले में 3 लाख 73 हजार बच्चों और किशोरों को दवा खिलाने के उद्देश्य है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और पंजीकृत स्कूलों, ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों और घुमंतू लोगों को दवा खिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी कारण जो बच्चे दवा नहीं खा पाए हैं उनको मॉपअप राउंड में खिलाई जाएगी। जनपद में मॉपअप राउंड 25 से 27 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. आरके आजाद ने बताया कि कुछ खाकर ही यह दवा खानी है। तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यह दवा पीसकर पिलानी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा द्विवेदी ने बताया कि उन्हें दवा खिलाने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। दवा सेवन के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed