फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Bundelkhand Expressway will lead to rapid development, Cabinet Minister Sanjay Nishad talks in Dakbungle,

चित्रकूट : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने से होगा तेजी से विकास, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने डाकबंगले में की वार्ता, सूखे जैसे हालात से सीएम को कराएंगे अवगत

Fri, 15 Jul 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Bundelkhand Expressway will lead to rapid development, Cabinet Minister Sanjay Nishad talks in Dakbungle,
फोटो-21- पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री संजय निषाद। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। एक समय मात्र 100 मीटर की सड़क बन जाने पर बड़ी कामयाबी मानी जाती थी। आज योगी सरकार में चित्रकूट से लेकर दिल्ली तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस बनकर तैयार हो गया है। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। बुंदेलखंड क्षेत्र में बारिश कम हो रही है। इससे खरीफ की फसल को नुकसान होगा। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने यह बात शहर के डाकबंगले में हुई वार्ता में कही। कहा कि शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शुभारंभ होने जा रहा है। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास का रास्ता खुल जाएगा। चाहे वह पर्यटन क्षेत्र हो या उद्योग। अंग्रेजों के शासन काल में निषाद समाज को अपराधी माना जाता रहा है, जबकि आज योगी सरकार में उन्हें मछली पालन कर बेचने के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। मिलने वाले लोन में अनुदान भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पत्रकारों ने जब सवाल किया कि इस बार बारिश न होने पर सूखे के आसार दिख रहे है तो मंत्री ने माना कि बारिश कम हो रही है। इससे खरीफ की फसल को नुकसान होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, महामंत्री आलोक पांडेय, मंत्री प्रेम वाल्मीकि, निर्बल इंडियन पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed