{"_id":"5e24923c8ebc3e4b6613cd1b","slug":"chitrakoot-broken-uncontrollable-trees-broken-pillars-and-many-rough-houses-chitrakutt-news-knp5394464124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटःहाथी हुआ बेकाबू पेड़, ,खंभे व कई कच्चे घर तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटःहाथी हुआ बेकाबू पेड़, ,खंभे व कई कच्चे घर तोड़े
विज्ञापन
चित्रकूट/रामनगर । क्षेत्र के गौरिया गांव में पूर्व विधायक वीर सिंह का हाथी रविवार की दोपहर को अचानक बेकाबू हो गया। गांव के आसपास हाथी ने कई स्थानों पर तोड़फोड़ किया। इससे क्षेत्रीय लोग काफी डरे हुए हैं। हाथी को काबू करने के लिए वनविभाग की टीम पहुंच गई है।
पूर्व सदर विधायक वीर सिंह पटेल के पालतू हाथी का नाम जय सिंह है पालतू है। उसकी देखरेख गौरिया गांव निवासी महावत मुटटन यादव करता है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को गांव में हाथी लोहे की जंजीर से एक पेड़ में बंधा था। दोपहर बाद अचानक अज्ञात कारण के चलते वह बेकाबू होकर लोहे की जंजीर तोड़कर भागने लगा। गांव के बाहर एक बिजली के खंभे सहित कई पेड़ गिरा दिया। एक कच्चे घर की दीवार भी गिरा दी। बताया कि हाथी गौरिया गांव सहित आसपास के गांव के पास घूमते हुए सामने आने वाली चीजों को तोड़कर गिराते हुए आगे बढ़ रहा था।
जब हाथी काबू में नहीं आया तो जानकारी होते ही पूर्व विधायक वीर सिंह ने डीएम शेषमणि पांडेय व वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश को इस बात की सूचना दे दिया। मौके पर प्रभागीय अधिकारी कैलाश प्रकाश टीम के साथ पहुंच गए। इसके साथ ही थानाध्यक्ष रैपुरा सुरेश कुमार भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पूर्व विधायक वीर सिंह ने बताया कि देर शाम को हाथी जंगल की तरफ चलाया गया है। बताया कि इस हाथी को कई वर्षों से पाल रखा है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
मौदहा वनविभाग की टीम भी पहुंची
चित्रकूट। अचानक बेकाबू हाथी को नियंत्रण में लाने के लिए वन विभाग की टीम ने मौदहा की टीम को बुलाया है। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि निर्मोही अखाड़ा के हाथी के महावत को भी गौरिया के महावत की मदद के लिए बुला लिया गया है। फिलहाल हाथी पहाड़ के नीचे बैठा है। जिस पर पुलिस व वन विभाग के अधिकारी नजर रखे हैं।