फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Boyfriend was hanging his girlfriend, police saved her

चित्रकूट : प्रेमिका को फंदे से लटका रहा था प्रेमी, पुलिस ने बचाया

Thu, 01 Sep 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Boyfriend was hanging his girlfriend, police saved her
मानिकपुर (चित्रकूट)। कस्बे के पास सरहट गांव पंचायत से सटे जंगल में शबरी आश्रम के पास प्रेमी ने प्रेमिका को जान से मारने की कोशिश की। वह उसे फंदे से लटकाने की कोशिश कर रहा था। चीखपुकार सुनकर वन विभाग के कर्मचारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मानिकपुर रेलवे गेट के आगे शबरी आश्रम का जंगल है। गुरुवार की रात करीब आठ बजे वन विभाग के कर्मचारी मुन्नीलाल को चीख पुकार सुनाई दी। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 में तैनात जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख मौके पर युवती अपने गले में लगे दुपट्टे के फंदे को निकालकर भागी।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे पकड़ा। इस बीच युवक फरार हो गया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि तीन माह पहले बांदा जिले का बिसंडा निवासी युवक उसे ले आया था। शाम को वह घुमाने के बहाने लेकर निकला और मानिकपुर के सरहट में जंगल मे उसकी हत्या करने का प्रयास किया। मानिकपुर थाना प्रभारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की के बयानों के आधार पुलिस तफ्तीश कर रही है। इस संबंध में बांदा पुलिस से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed