Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Chitrakoot News
›
Chitrakoot: Bike riding woman dies due to tractor collision, father and daughter injured, accident happened while going to village
{"_id":"62dd906b154c2d3a626e3ed8","slug":"chitrakoot-bike-riding-woman-dies-due-to-tractor-collision-father-and-daughter-injured-accident-happened-while-going-to-village-chitrakoot-news-knp709289258","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पिता और पुत्री घायल, गांव जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पिता और पुत्री घायल, गांव जाते समय हुआ हादसा
राजापुर (चित्रकूट)। ईंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। रविवार की सुबह राजापुर थाना क्षेत्र के अनीपुर गांव के समीप हादसा हुआ।
विज्ञापन
किसान गुलजार सिंह अपनी पत्नी रीता (40) और बेटी के साथ बाइक से कर्वी मुख्यालय स्थित आवास से पुश्तैनी घर मलवारा फसल देखने जा रहे थे। राजापुर की ओर से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला की ट्रैक्टर की पहिये की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता और पुत्री भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। उनके के एक पुत्र, एक पुत्री है। थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर सदर विधायक अनिल प्रधान और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।