Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Chitrakoot News
›
Chitrakoot: Bike fell into the pit, one worker died, the other injured, both the bike riders were lying unconscious in the pit overnight
{"_id":"62d8504055f67051452b4a61","slug":"chitrakoot-bike-fell-into-the-pit-one-worker-died-the-other-injured-both-the-bike-riders-were-lying-unconscious-in-the-pit-overnight-chitrakoot-news-knp7086183192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : गड्ढे में गिरी बाइक, एक मजदूर की मौत, दूसरा जख्मी, रात भर बाइक सवार दोनों मजदूर गड्ढे में बेहोश पड़े रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : गड्ढे में गिरी बाइक, एक मजदूर की मौत, दूसरा जख्मी, रात भर बाइक सवार दोनों मजदूर गड्ढे में बेहोश पड़े रहे
फोटो-11- घटना के बाद गमगीन बैठे मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
Link Copied
चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के जडेरा नाले के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। शेखापुर गांव निवासी बाइक सवार दोनों मजदूर रातभर गड्ढे में ही बेहोश पड़े रहे। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला, इसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
शेखापुर गांव निवासी कल्लू (21) ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को वह गांव के ही कैलाश खंगार (50) के साथ बाइक से मानिकपुर से गांव लौट रहा था। बाइक चालक कल्लू ने हेलमेट नहीं पहना था। अंधेरा होने के कारण जडेरा नाले के पास बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दोनों बेहोशी अवस्था में गड्ढे में ही रातभर पडे़ रहे। बुधवार की सुबह राहगीरों की मदद से परिजनों को जानकारी दी। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कैलाश को गड्ढे से निकाल कर सीएचसी लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह मजदूरी करता था। उसकी पत्नी सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है। उसके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। वहीं, कल्लू मामूली जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।