फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Ayushi tops in speech competition

चित्रकूट : भाषण प्रतियोगिता में आयुषी अव्वल

Mon, 17 Oct 2022 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Ayushi tops in speech competition
फोटो-1- आयुषी को पुरस्कार देतीं एएसडीएम आकांक्षा सिंह। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के जेएम बालिका इंटर कॉलेज में जिला आयुष सोसायटी के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता हुई। ‘मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता’ विषय पर हुई प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने किया। उन्होंने कहा कि शासन आयुष को बढ़ावा दे रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे रहे हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि आयुर्वेद इलाज की प्राचीन पद्धति है, जो विलुप्त होती जा रही है।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में सुषमा स्वरूप इंटर कॉलेज की आयुषी शुक्ला को 5100, द्वितीय पुरस्कार नंदिनी शुक्ला संत थॉमस इंटर कालेज 2100, तृतीय पुरस्कार संजना देवी, शांति देवी इंटर कालेज पहाड़ी को 1100 रुपये, सांत्वना पुरस्कार रागिनी शर्मा जे.एम. बालिका इंटर कॉलेज कर्वी को 501 रुपये, द्वितीय सांत्वना पुरस्कार सोनम जीजीआईसी कर्वी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एएसडीएम आकांक्षा सिंह, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव केशव शिवहरे, आयुर्वेद कॉलेज अतर्रा के प्रवक्ता डॉ. बीरबल राम रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed