फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: A woman groaning from labor pain did not get ambulance for three hours

चित्रकूट : प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को तीन घंटे नहीं मिली एंबुलेंस

Wed, 31 Aug 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: A woman groaning from labor pain did not get ambulance for three hours
फोटो- 5- अस्पताल परिसर में बैठे जच्चा बच्चा व परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रसव पीड़ा से गांव में कराह रही महिला को तीन घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। बारिश में परिजन परेशान रहे। किसी तरह उसे लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जच्चा बच्चा को गांव लौटने के लिए भी दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली।
विज्ञापन

भरतकूप के गोंडा गांव निवासी विमलेश पटेल ने बताया कि मंगलवार को पत्नी सरोज को प्रसव पीड़ा हुई तो 102 एंबुलेंस को फोन किया। कई बार फोन करने और तीन घंटे इंतजार करने के बाद जब एंबुलेंस नहीं आई तो उसे बाइक से लेकर अस्पताल आ रहे थे। रास्ते में एंबुलेंस मिली तो उसे जिला अस्पताल लाए। अस्पताल में सुरक्षित प्रसव हुआ।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर अस्पताल से जच्चा बच्चा को छुट्टी दे दी गई। आरोप लगाया कि जच्चा बच्चा को गांव जाने के लिए कई बार फोन करने के बाद भी लगभग दो घंटे बाद एंबुलेंस आई। इससे खुले आसमान के नीचे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूछे जाने पर 108 एंबुलेंस प्रभारी हिमांशु ने बताया कि जानकारी नहीं है। अब संबंधित एंबुलेंस टीम से जानकारी कर रहे हैं। लापरवाही पर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed