{"_id":"5f42a6478ebc3e41103b9629","slug":"chitrakoot-a-teenager-s-body-found-hanging-from-a-tree-chitrakutt-news-knp5784220113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः घर से निकली किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः घर से निकली किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
मानिकपुर/सरैंया(चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से निकली किशोरी का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला। किशोरी के शरीर में कई जगह चोट के निशान होने पर पिता ने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर एसपी अंकित मित्तल, एएसपी, सीओ सिटी, बहिलपुरवा एसओ समेत डाग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने पहुंचकर जांच की। एसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी करने का है। दुष्कर्म या हत्या का मामला नहीं है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
बहिलपुरवा क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी शनिवार की रात करीब ग्यारह बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। जब मां की नींद खुली तो बेटी के न होने पर अन्य परिजनों को जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद देर रात तक कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह ग्रामीणों के मार्फत परिजनों को पता चला कि घर के पीछे करीब 40 मीटर दूर सहजन के पेड़ पर रस्सी से शव लटका है। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देखकर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, एएसपी प्रेमस्वरूप पांडेय, सीओ सिटी रजनीश यादव, शहर कोतवाल पंकज पांडेय, बहिलपुरवा एसओ जयशंकर पुलिस बल व डाग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंचे। शव को पेड़ से नीचे उतार कर जांच पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी के गले से लेकर शरीर के कई हिस्से में चोट के निशान थे।
उन्होंने आशंका जताई कि पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर खुदकुशी का रूप दिया गया है। पिता ने गांव के तीन युवकों के नाम भी बताए हैं। बताया कि पैर व गर्दन में चोट के निशान थे। कपड़े में खून के धब्बे पाए गए हैं। उधर, एसपी अंकित मित्तल ने हत्या की बात को नकारते हुए प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की बात कही है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग ही मौत का कारण आई है। एएसपी प्रेमस्वरूप पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के पिता ने जो बात कही है, उस पर प्रमुखता से पड़ताल की जा रही है।