{"_id":"62daf6131f1baa172d37fe7e","slug":"chitrakoot-24-hours-power-failure-in-rural-areas-rain-fault-villagers-getting-upset-assurance-of-supply-till-evening-chitrakoot-news-knp708963421","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे से बिजली गुल, बारिश में फाल्ट, ग्रामीण हो रहे परेशान, शाम तक आपूर्ति का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे से बिजली गुल, बारिश में फाल्ट, ग्रामीण हो रहे परेशान, शाम तक आपूर्ति का आश्वासन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे से बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश में फाल्ट ज्यादा हो रहे हैं। कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। अधिशासी अधिकारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
मानिकपुर के जंगली क्षेत्र में बसे गांव कर्का पड़रिया, कैलहा, बम्हिया, डोंडा माफी, अचुर नेरुवा, किहुनिया, छेरिहाखुर्द, करौंहा, बारहमाफी, रामपुर, नागर, ददरीमाफी, रुकमा खुर्द, मैड्यन, रामपुर माफी, उड़की, रामपुर तरौंहा, टिकरिहा जमुनिहाई, आदि गांवों में बारिश में बिजली की समस्या बढ़ गई है। कर्का पड़रिया गांव के बिंदा प्रसाद ने बताया कि दो दिन से बिजली आपूर्ति बंद है। टिकरिया जमुनिहाई गांव के सोनू कोल, मोहन लाल, कपिल कोल ने बताया कि उनके गांव जंगल में बसे हैं।
यहां बिजली कर्मचारियों की जल्द आने की हिम्मत भी नहीं पड़ती है। बरसात के मौसम में बिजली कब आएगी कब जाएगी इसका कोई भरोसा नहीं रहता है। कुबरी गांव के अमर सिंह ने बताया कि रात में कई दिनों से बिजली कटौती ज्यादा हो रही है। नागर गांव के कमलेश तिवारी व अरुण प्रसाद ने बताया कि उनका गांव पहाड़ के नीचे बसा हुआ है। आए दिन तारों में फाल्ट होने से बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में तारों में अधिक फाल्ट होने से समस्या बढ़ गई है। कर्मचारी मरम्मत कर रहे हैं। शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।