फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Children confessed, inferior engineers used to do dirty work by feeding pubji games

चित्रकूट: बच्चों ने कबूला, पबजी गेम खिलाकर अवर अभियंता करता था गंदा काम

Sat, 28 Nov 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Children confessed, inferior engineers used to do dirty work by feeding pubji games
चित्रकूट। बच्चों के यौन शोषण के आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन का शनिवार को रेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम ने दस बच्चों से आमना-सामना कराया और एक घंटे तक सवाल-जवाब किए। सीबीआई ने जेई और बच्चों को साथ बैठा वीडियो और फोटो दिखाकर सुबूतों का मिलान भी कराया।
विज्ञापन

बच्चों ने जेई की पहचान कर उनके घर पर वीडियो गेम खेलने की बात कबूलते हुए बताया कि पबजी गेम खिलाकर जेई उनके साथ गंदी हरकत करते थे। वहीं सीबीआई की टीम ने दूसरे दिन भी जेई की पत्नी और मकान मालिक से आधे घंटे तक पूछताछ की। साथ ही जेई को लेकर रसिन बांध भी पहुंची।
विज्ञापन

बांदा की पाक्सो कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई की टीम तीसरे दिन यौन शोषण के आरोपी निलंबित जेई रामभवन को पुलिस वाहन से रसिन बांध लेकर पहुंची और उसके कार्य क्षेत्र में संचालित नहर तक ले जाने के बाद आसपास की बस्ती में जेई की पहचान कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग एक घंटे तक पूछताछ के बाद टीम जेई को लेकर मुख्यालय के रेस्ट हाउस पहुंची। मुख्यालय के रेस्ट हाउस में बांदा, भरतकूप, एसडीएम कालोनी शोभा सिंह का पुरवा के लगभग दस बच्चों और उनके अभिभावकों को बुलाकर बच्चों का जेई से आमना-सामना कराया।
एक घंटे तक बच्चों और जेई रामभवन को बैठाकर वीडियो और फोटो दिखाकर सुबूतों का मिलान भी टीम ने कराया। शुक्रवार की रात छह बच्चों से पूछताछ में मिली जानकारी पर सीबीआई ने शनिवार की सुबह सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में जेई की पत्नी और मकान मालिक की पत्नी से आधे घंटे तक पूछताछ की।
इसके अलावा बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों को रेस्ट हाउस में बुलाकर जानकारी जुटाई। सीबीआई ने बच्चों व उनके अभिभावकों को सुरक्षा की गारंटी व कानूनी मदद के लिए किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य अंजना पोरवाल व बाल कल्याण समिति की सदस्य अर्चना श्रीवास्तव समेत एक अन्य सदस्य को रेस्ट हाउस में बुलाया।

सदस्यों ने बच्चों व उनके अभिभावकों से बातचीत कर पहचान गुप्त रखने का भरोसा दिया। सीबीआई ने जेई के बोलेरो चालक अभय और मकान मालिक को आरोपी के सामने बैठाकर दो घंटे तक पूछताछ की। आरोप है कि जेई का चालक असली राजदार हो सकता है। इसके पास जेई द्वारा दिया गया मोबाइल भी बरामद हुआ था। सीबीआई की टीम चालक से पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed