फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Child hit by bike, condition critical

Chitrakoot News: बाइक ने बालक को मारी टक्कर, हालत नाजुक

Mon, 04 Sep 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Child hit by bike, condition critical
चित्रकूट। पुलिस लाइन तिराहे पर सड़क किनारे खड़े पांच साल के बालक को तेज रफ्तार से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें बालक लहूलुहान हो गया। जानकारी होते ही यातायात विभाग के सिपाहियों ने घायल को अपने वाहन में लिटाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि कई बार सूचना देने के बाद लगभग एक घंटे बाद एंबुलेंस मिल पाई।
विज्ञापन

रविवार को रैपुरा थाना क्षेत्र के गौरया गांव निवासी कल्लू अपनी भाभी रानी देवी व पांच वर्षीय भतीजे शिवा, शनि को लेकर बाइक से भाई के ससुराल शिवरामपुर के बगलई गांव से घर जा रहा था। पुलिस लाइन खोह के पास भाभी व बच्चों को सड़क किनारे उतारकर बाइक में पेट्रोल भराने चला गया। इसी बीच मानिकपुर से आ रहे बाइक सवार ने शिवा को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे यातायात एसआई शैलेन्द्र सिंह व उनके साथ हमराहियों ने आनन फानन बच्चे को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार देकर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल के चाचा कल्लू ने बताया कि एंबुलेंस के लिए फोन किया। काफी देर तक इंतजार के बाद फिर काल लगाया। बताया कि दो बार एंबुलेंस के लिए फोन कर डॉक्टर से बात भी कराई लेकिन लगभग एक घंटे बाद एम्बुलेंस आई और घायल बालक को प्रयागराज ले गए। उसकी हालत नाजुक बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed