फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chaudhary Mahendra Singh's birth anniversary celebrated with moist eyes, 55 retired soldiers honored

नम आंखों से मनाई चौधरी महेंद्र सिंह की जयंती, 55 रिटायर्ड सैनिक सम्मानित

Wed, 06 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Mahendra Singh's birth anniversary celebrated with moist eyes, 55 retired soldiers honored
फोटो नंबर-12- खंडेहा मऊ में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति पर माल्यार्पण करते भाकियू के पदाधिक? - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ (चित्रकूट)। भारतीय किसान यूनियन ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती परंपरागत तरीके से मनाई। 55 पूर्व सैनिकों को मंच से सम्मानित किया गया। किसान नेताओं ने लखीमपुर घटना को लेकर भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को मऊ ब्लाक क्षेत्र के किसान चौराहा लक्ष्मीपुर खंडेहा में भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष हरदत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। 55 पूर्व सैनिकों को माला पहनाकर अंग वस्त्र के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों की एकता को देख घबरा गई है। उन्होंनेे लखीमपुर खीरी में जान गंवाने वाले किसानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हमीरपुर विशेषा राजपूत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मला भारतीय, जिलाध्यक्ष झांसी कमलेश लंबरदार, जिलाध्यक्ष ललितपुर रंजीत यादव, जिलाध्यक्ष जालौन विजेंद्र सिंह, निरंजन राजपूत, संतोष सिंह, रामकरन सिंह, विनोद सिंह, अरुण कुमार पांडेय, तीरथ प्रसाद सिंह, उदयनारायण सिंह, शिवदयाल सिंह बघेल, रामेश्वर सिंह, शिव सिंह, प्रेम सिंह, जसवंत सिंह, राजकिशोर सिंह व जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed