फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   charagah ki jamin per kabza

Chitrakoot News: चारागाह की जमीन पर भवन बनाने के आरोप

Wed, 25 Jan 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
charagah ki jamin per kabza
चित्रकूट। गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद लोढ़वारा गांव निवासी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधान हरीमोहन यादव का एक भवन बुलडोजर से ढहाया गया। जिलाध्यक्ष गैंगस्टर के आरोप में फिलहाल अपने दो भाइयों के साथ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

शहर के गल्लामंडी स्थित रहने वाले 13 घरों व पुरानी कोतवाली परिसर में रहने वालों के घरो को गिराने की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर यहां के निवासी चिंतित नजर आ रहे है। कई ने तो घर भी खाली कराना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सदर एसडीएम राजबहादुर व सीओ सिटी हर्ष पांडेय कोतवाल एके मिश्रा व भारी पुलिस बल दो बुल्डोजर लेकर लोढवारा गांव पहुंचे। प्रसपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधान हरीमोहन के बने एक भवन पर बुल्डोजर चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा की कडी व्यवस्था रही। एसडीएम ने बताया कि सरकारी चारागाह की भूमि पर यह भवन बनाये जाने की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि पूर्व प्रधान गैंगस्टर मामले में जेल में बंद है। इसके पहले इसी तरह की कार्रवाई ट्राफिक चौरहे के पास की गई थी। जिसमे दुकानें गिराई गई थी। इसी तरह से शहर के गल्लामंडी परिसर में नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

डीएम को पत्र देकर लगाई गुहार
चित्रकूट। शहर के कसहाई रोड स्थित गल्लामंडी मे रहने वालों ने डीएम अभिषेक आनंद को दिए पत्र में कहा कि बिना कोई समय दिए ही उनके घर गिराए जा रहे है। जिसमें ज्ञानेंद्र सिंह की बाउड्रीवाल को गिरा दिया। दुकानों में ताले लगा दिए गए। इस कार्रवाई को रोका जाए। अपनी भूमिधरी भूमि मेें 40 वर्षो से रहते है। बिना नोटिस दिए ही कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में रोक लगाई जाए। इस मौके पर शंकर सोनी, जवाहर लाल केशवानी, दिनेश सिंह, उर्मिला, संतोष, प्रदीप सोनी, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed