फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Certificate of credit forgiveness will be given on October 2

दो अक्टूबर को कर्ज माफी के मिलेंगे प्रमाण पत्र

Sat, 23 Sep 2017 11:07 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 23 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Certificate of credit forgiveness will be given on October 2
विकास भवन में बैठक के दौरान अधिकारियों को समझाते सीडीओ जय प्रकाश पांडेय - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के किसानों को फसली ऋण मोचन योजना के अंतर्गत कर्जमाफी के चेक दो अक्टूबर को मिलेंगे। मुख्यविकास अधिकारी जय प्रकाश पांडेय ने बताया कि कर्ज माफी के लिए प्रथम चरण में लगभग साढे़ पांच हजार किसानों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

  शनिवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी पांडेय ने कृषि विभाग, डीपीआरो,मनरेगा व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र वितरण की तिथि तय हुई है। वितरण करने के लिए पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना थी।
विज्ञापन


जिस कारण वितरण की तिथि भी बदलनी पड़ी है। अभी तारीख तो तय हो गई है लेकिन यह तय नहीं है कि  वितरण करने मुख्यमंत्री आएंगे अथवा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। उन्होंने किसानों को वितरण स्थल तक पहुंचाने फिर गांव तक छोड़ने,भोजन,वीआईपी व्यवस्था और स्थान के लिए योजना बनाई है। इस मौके पर परियोजना निदेशक अजितेंद्र नारायण मिश्रा, उप कृषि निदेशक टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी बंसत कुमार दुबे, डीपीआरो रामपाल सिंह व उपायुक्त मनरेगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed