{"_id":"5890cc874f1c1b3c3de81e99","slug":"celebrate-like-mahaparva-polling-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापर्व की तरह मनाएं मतदान का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापर्व की तरह मनाएं मतदान का दिन
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी ब्लाक के कलवारा गांव में चौपाल में ग्रामीणों को भयमुक्त होकर मतदान करने को प्रेरित करतीं डीएम मोनिका रानी व एसपी डीपी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाताओं का हौसला बढ़ाने व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पहाड़ी विकास खंड के दो गांव के तीन बूथों के मतदाताओं के साथ चौपाल लगाई। नहरा व कलवारा गांव के ग्रामीणों ने आश्चासन दिया कि मतदान के दिन बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे।
मंगलवार को चौपाल में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि मतदाता एक पुष्प है और देश एक सुगंध की तरह है। जिस तरह के फू ल चढ़ायेंगे उसी प्रकार की सुगंध आती है। सभी लोग अधिक से अधिक मतदान करें। अन्य त्योहारों की तरह इस महापर्व को भी मनाना है। परिवारों के लोग बाहर अपनी जीविकोपार्जन कर रहे हैं। उन्हें इस महापर्व पर अवश्य बुलायें ताकि वह अपने मत का प्रयोग कर सके।
जिन लोगों के मतदाता सूची से नाम कट गये हों या अभी रह गये हों तो वह संबंधित बीएलओ से फार्म नंबर 6 भरकर जमा करा दें ताकि नाम मतदाता सूची में जुड़ सके। चुनाव से संबंधित कोई भी समस्या या डरा धमका रहा हे तो इसकी सूचना दें। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल ने कहा कि किसी के बहकावे, दबाव व लालच में न आये। निर्भीक व भयमुक्त निष्पक्ष मतदान करें। मतदान के दिन सीआरपीएफ. व बीएसएफ. रहेगी।
विज्ञापन
चौपाल के बाद डीएम व एसपी ने मतदान बूथों का भ्रमण कर पेयजल, विद्युत, शौचालय, फ र्नीचर,रैंप आदि का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिये कि विद्युत के साथ-साथ सोलर लैंप की भी व्यवस्था की जाय।्र