फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CBI will investigate JE's brain in Prayagraj

चित्रकूट: जेई के दिमाग की सीबीआई प्रयागराज में कराएगी जांच

Fri, 27 Nov 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
CBI will investigate JE's brain in Prayagraj
चित्रकूट। पचास से ज्यादा बच्चों के यौन शोषण के आरोपी सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रामभवन की मानसिक स्तर की जांच को सीबीआई ने जिला अस्पताल में पत्र दिया, लेकिन अस्पताल में इस जांच की सुविधा मुहैया न होने पर मना कर दिया गया। अब सीबीआई रामभवन के मानसिक स्तर की जांच प्रयागराज में कराएगी।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को जिला अस्पताल में सीबीआई ने जेई का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें वह पूरी तरह से फिट निकला। सूत्रों का कहना है कि सेक्सुअल संबंध बनाने में सक्षम समेत अन्य जांचें भी सीबीआई करवाएगी।
विज्ञापन

रिमांड के दूसरे दिन शुक्रवार को सीबीआई अवर अभियंता रामभवन को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और 48 घंटे तक की फिटनेस जांच कराई। सीएमएस डा. आरके गुप्ता के निर्देश पर डाक्टरों की टीम ने जेई की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई की कोरोना जांच के अलावा ब्लड प्रेशर समेत कई जांचें की गई। दो डॉक्टर और दो फार्मासिस्ट समेत एक वार्ड ब्वॉय ने सीबीआई की मौजूदगी में जांच प्रक्रिया पूरी की। जांच में जेई के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
वह पूरी तरह फिट है, लेकिन कुछ अन्य जांच के लिए उसे प्रयागराज में कराने को कहा गया है। सीएमएस ने बताया कि दो अन्य जांच जिसमें मानसिक स्तर भी शामिल है को सीबीआई टीम ने इमर्जेंसी मेडिकल ऑफिसर से कराने को कहा।
इस पर सीबीआई को बताया गया कि यहां पर ये दोनों जांच की सुविधा नहीं है। दोनों जांचें प्रयागराज या फिर लखनऊ में होगी। गौरतलब है कि अमर उजाला ने यह खबर पहले छापी थी, कि कहीं शादी के कई साल बाद तक बच्चे न होने से जेई मानसिक रूप से कुंठित तो नहीं है।

इसके लिए मानसिक रोग विशेषज्ञों ने बताया था कि ऐसा कई मामलों में संभव भी होता है और कुछ लोग ऐसी प्रवृत्ति के होते हैं। इसकी पुष्टि बिना जांच के पूरी नहीं हो सकती। उधर, जिस मकान में जेई रामभवन रहता है, उसका मालिक रिश्तेदार भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed