फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   case filed on BSA clerk for over income

यूपी: आय से अधिक संपत्ति के मामले में नपे बीएसए के बाबू, जांच टीम आने की सूचना मिलते ही मचा हड़कंप

Mon, 22 Jul 2019 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
case filed on BSA clerk for over income
यूपी पुलिस फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में कई विभागों में आय से अधिक संपत्ति मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने छापा मारा। टीम ने सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के यहां जांच पड़ताल की। बताया गया कि टीम ने कुछ कर्मचारियों की शिकायत पर जांच की है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के एक लिपिक के घर दो घंटे से ज्यादा छानबीन की गई। आय से अधिक संपत्ति पर उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


 सोमवार को झांसी से आई भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम के सदस्यों ने मुख्यालय में कई सरकारी कर्मचारियों के आवास पर छापे मारे। उनके बैंक खाते से लेकर चल अचल संपत्ति के ब्यौरे की जांच पड़ताल की। इससे पूरे शहर में हड़कंप मचा रहा। कई कर्मचारियों ने तो अपने घरों में फोन कर परिजनों से ताला लगाकर कहीं अन्य स्थान पर जाने को कहा। जांच टीम ने शहर के नई बाजार में एक घर में जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

 

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के एक लिपिक के घर दो घंटे से ज्यादा छानबीन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक सत्येंद्र सिंह निवासी सरधुआ हाल मुकाम जगदीश गंज कर्वी के घर में करीब दो घंटे छानबीन व पूछताछ की। इसके बाद टीम के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा कि बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक पर आय से अधिक का मामला बन रहा है।

जिसकी जांच की जा रही है। उनके खिलाफ धारा 13 (1) ख, धारा 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कोतवाली में दर्ज कराया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम के प्रभारी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि कई लोगों की शिकायत मिली है। इसी शिकायत के आधार पर छापेमारी कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed