फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cars collided on the highway, three injured

Chitrakoot News: हाईवे पर टकराईं कार, तीन घायल

Sun, 05 Jan 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cars collided on the highway, three injured
हाईवे पर सडक़ दुर्घटना के बाद मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थाना व कस्बे के मोड़ पर आमने-सामने से दो कारें टकरा गईं। एक कार हाईकोर्ट के जज की होने की जानकारी होते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। जज वाली कार में सवार सभी लोगों के सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली। दूसरी कार सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए। इनका सीएचसी रामनगर में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह घने कोहरे के बीच रैपुरा थाना अंतर्गत प्रयागराज मार्ग के मोड़ पर आमने-सामने दो कारें टकरा गई। दोनों कार के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। एक कार पर हाईकोर्ट जज लिखा होने पर आनन-फानन एसपी अरुण कुमार सिंह व एडीएम उमेश चंद्र समेत सीओ मऊ जयकरन सिंह रैपुरा थाना प्रभारी श्याम प्रताप मय फोर्स पहुंचे। दोनों कार सवारों को खास चोट नहीं आई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी श्यामप्रताप ने बताया कि दोनों कारें सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु कराया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. देवमणि ने बताया कि अस्पताल में कौशांबी के दुर्गापुर निवासी मोतीलाल व प्रतिमा के अलावा एक अन्य को मामूली चोट आई। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को घर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जज लिखी वाली कार में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed