फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   car palti, dr samet teen ghayal

कार पलटने से डाक्टर समेत चार लोग घायल

Sun, 29 Mar 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
car palti, dr samet teen ghayal
चित्रकूट। रैपुरा थानाक्षेत्र के रामनगर के समीप हाईवे पर अनियंत्रित हुई कार पुलिया से टकराकर खड्ड में जा गिरी। जिससे कार में सवार सीएचसी रामनगर प्रभारी समेत चार स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए हैं। कार का एयरबैग खुल जाने से ज्यादा गंभीर नहीं आई है। सभी लोग जिला मुख्यालय से जांच कर रामनगर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में बाहर से आ रहे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के लिए मुख्यालय के बस स्टैैंड पर शनिवार को सीएचसी रामनगर प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह व फार्मासिस्ट सुंदरलाल व चतुर्थश्रेणी के कर्मचारी धर्मेंद्र व एक अन्य कर्मचारी की डयूटी लगी थी। रविवार सुबह चार बजे सभी ड्यूटी पूरी कर रामनगर अस्पताल लौटते समय कार रामनगर के समीप राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर गड्ढे में गिर गई। जिससे कार सवार डाक्टर समेत सभी की चीख पुकार मच गई। कार का एयरबैग खुलने से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे में सभी बाल-बाल बच गए। रैपुरा थानाध्यक्ष रमेशचंद्र ने बताया कि सभी को सकुशल गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया है। कार को क्रेन से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed