फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Car collides with tempo on highway, eight injured

Chitrakoot News: हाईवे पर कार ने टेंपो में मारी टक्कर, आठ घायल

Thu, 30 Nov 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 30 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tempo on highway, eight injured
चित्रकूट। तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। इससे आठ लोग घायल हुए हैं। कार चालक मौके से भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अतर्रा कस्बे के पास से यात्रियों को लेकर टेंपो मंगलवार की शाम को चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन की ओर आ रहा था। जैसे ही टेंपो झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजामार्ग स्थित शिवरामपुर चौकी अंतर्गत भांगा नाले के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टेंपो में सवार मध्य प्रदेश क्षेत्र के पन्ना जिले के थाना अजयगढ़ पन्ना चौकी निवासी नरेश गुप्ता (46) पत्नी दिव्या (40), पुत्र दिव्यांशु (6) व पुत्री दिव्यांशी (4) गंभीर रूप से घायल हुए। अन्य चार यात्री मामूली रूप से घायल होने पर अन्य वाहन से बिना इलाज कराए चले गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed