फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Car collided with tree, two brothers died

Chitrakoot News: पेड़ से टकराई कार, मौसेरे दो भाइयों की मौत

Thu, 04 Jul 2024 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tree, two brothers died
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे कार सवार फतेहपुर निवासी मौसेरे दो भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक जोगेंद्र उर्फ मोनू पाल (25) मंगलवार को कार से मौसेरे भाई संग्रामपुर थाना के सिटियानी गांव निवासी रावेंद्र पाल (27) के साथ चित्रकूट दर्शन करने आया था। देर रात वापस जा रहे थे। चित्रकूट-कौशांबी मार्ग के राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को घटना स्थल पर पहुंचे मोनू के भाई पंकज पाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि ट्रक की टक्कर से कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई है। घटना की जानकारी होने पर राजापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार फोर्स लेकर पहुंचे। जेसीबी मंगाकर कार सड़क तक लाया गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। दोनों युवक अंदर ही फंसे थे। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed