फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Candidates contacting villages before harvest

Chitrakoot News: फसल कटान से पहले गांवों में संपर्क साध रहे प्रत्याशी

Wed, 20 Mar 2024 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 20 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Candidates contacting villages before harvest
चित्रकूट। रबी की फसल के काटने का कार्य शुरू होने से पहले ही प्रत्याशियों ने गांवों में डेरा डालना शुरू कर दिया है। उन्हें इस बात का डर सता रहा कि यदि फसल काटने का समय शुरू हो जाएगा तो मतदाता गांव में नहीं मिलेगा। इससे पहले ही उनसे संपर्क कर लिया जाए।
विज्ञापन

रबी की फसल खेतों में इस लहलहा रही है। गेहूं सहित सरसों व चना की फसल तैयार हो गई है। माना जा रहा कि किसान अप्रैल माह की शुरुआत होते ही फसल काटने में जुट जाएगा। जिस वक्त किसान फसल काटने का कार्य करता है। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी इस कार्य में जुट जाते हैं। इस दौरान गांव में जल्द कोई नजर नहीं आता है। इससे भाजपा व सपा के प्रत्याशी व उनके समर्थक गांवों में जनसंपर्क का कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने बताया कि चुनाव के दौरान ग्रामीण मतदाताओं से मिलना बहुत जरूरी रहता है। ऐसा न करने से मतदाता नाराज हो जाते हैं जबकि रबी की फसल तैयार हो गई। कुछ दिन बाद किसान फसल को काटने में लग जाएगा। इससे पहले ही उससे संपर्क कर लेने से प्रत्याशियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed