फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   byke riders fires on trader and looted the bag

गल्ला व्यापारी को गोली मारकर लाखों लूटे

Fri, 26 Dec 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट Updated Fri, 26 Dec 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
byke riders fires on trader and looted the bag

बरगढ़ घाटी के पास शुक्रवार शाम एक आढ़त व्यापारी को बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर दो लाख 80 हजार रुपये लूट लिए। घायल व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

बरगढ़ निवासी गल्ला व्यापारी भैरो प्रसाद केशरवानी (48) ने शुक्रवार दोपहर मऊ की एसबीआई शाखा से 2.80 लाख रुपये निकाले थे।

बैंक से गांव लौटते समय बरगढ़ घाटी के पास दो बाइक ों में सवार चार युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद एक युवक ने उन्हें गोली मार दी, जो उनके गाल पर लगी।
विज्ञापन


इससे भैरो सड़क पर गिर पड़े। इस बीच युवकों ने उनकी डिग्गी में पड़ा रुपयों भरा बैग निकाला और भाग निकले। किसी तरह घायल व्यापारी ने परिचितों को सूचना दी।

 मौके पर राजापुर के व्यापारी नेता शिवपूजन गुप्ता पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल व्यापारी को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ मऊ अजय कुलश्रेष्ठ और बरगढ़ एसओ आरआर दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर तक मामला सीमा विवाद में उलझा रहा। बाद में बरगढ़ थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed