{"_id":"5702a77a4f1c1b2a57c81210","slug":"businesses-affected-by-the-closure-of-twenty-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी से दो करोड़ का व्यापार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी से दो करोड़ का व्यापार प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
बाजार बंदी के दौरान बाइक रैली में शामिल व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सराफा व्यापार पर एक्साइज ड्यूटी हटाने के लिए व्यापार मंडल ने सोमवार को बाजार बंद रखा। व्यापारियों का दावा है कि मुख्यालय समेत सभी तहसील में बंदी पूरी तरह सफल रही। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाइक से जुलूस निकालकर दुकानें भी बंद कराईं। दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल पंप भी बंद रहे। एक दिन की बंदी से लगभग जिले में दो करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर सोमवार को जिले में बाजार बंद रहे। सुबह से बाइक पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में युवा व्यापारियों ने घूम-घूम कर मुख्यालय और आस-पास की दुकानें बंद कराई। शाम तक मुख्यालय में बाजार बंदी रही। दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल पंप भी बंद रहे। मानिकपुर, मऊ, राजापुर, पहाड़ी, भरतकूप, शिवरामपुर और बरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार बाजार बंदी पूरी तरह सफल रही।
कहीं कहीं तो लोग चाय-गुटखा के लिए भी भटकते देखे गए। मुख्यालय के स्टेशन तिराहे पर व्यापार मंडल की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि सराफा व्यापारियों के साथ कोई अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। सभी संगठन मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
बैठक में सराफा, कपड़ा, किराना, गल्ला, पेट्राल पंप और ट्रांसपोर्ट से जुडे़ संगठन के पदाधिकारी राहुल गुप्ता, प्रदीप गोलू, धरमचंद्र, मुकुल अग्रवाल, नत्थू लाल गुप्ता, मूलचंद्र, राजीव अग्रवाल, गुलाब गुप्ता, ओम केशरवानी, सुनील द्विवेदी, अतुल सिंह, ओमप्रकाश साहू,अंकित पहारिया, अंकित केशरवानी,राजेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, नितेश, शुभम, विनोद, संदीप, प्रिंस सोनी, अजय गुप्ता,सुशील कक्का, श्रीराम गुप्ता और रामविशाल सोनी आदि मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन की बैठक मुख्यालय के सदर रोड पर हुई। जिसमें युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेषू जायसवाल ने सराफा पर लगाए गए एक्साइज ड्यूटी को हटाने की मांग की।