{"_id":"5b7c4bc442c79246361b0e5c","slug":"bus-filled-with-pilgrims-injured-by-electric-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल से टकराई तीर्थ यात्रियों से भरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल से टकराई तीर्थ यात्रियों से भरी बस
विद्युत पोल से टकराई तीर्थ यात्रियों से भरी बस
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भौंरी(चित्रकूट)। मैहर से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस रैपुरा थानाक्षेत्र के भौंरी गांव के पास बेकाबू होकर हाईवे किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। चार विद्युत पोल तोड़ती हुई रूकी। बस पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। जैसे ही बस रूकी तो यात्रियों में उतरने को लेकर अफरातफरी मच गई। कुछ बस की खिड़की से कूदे कुछ एक दूसरे से टकराकर गिर पड़े। छह यात्रियों को मामूली चोट आई। राहत की बात रही कि विद्युत लाइन बंद थी जिससे बड़ा हादसा टल गया।
वाराणसी के लहरतारा से रिजर्व बस से लगभग 50 तीर्थयात्री चित्रकूट आए थे। इसके बाद मैहर देवी दर्शन कर मंगलवार की शाम को वाराणसी के लिए जा रहे थे। जैसे ही बस झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित रैपुरा थानाक्षेत्र के भौंरी गांव के पास पहुंची तो बस की स्टेयरिंग लॉक हो गई। जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। कुछ दूर तक लहराने के बाद बस विद्युत पोल से टकरा गई। बस की गति तेज होने से यह तीन अन्य खंभोें को भी तोड़ती हुई रूकी। हाईटेंशन तार टूटकर बस पर गिरा। यह देखते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री खिड़की से ही कूदकर सड़क किनारे पहुंचे। सभी यात्री जल्दबाजी में एक दूसरे से टकराकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। जिसमें कुछ को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन
इस दौरान पता चला कि कुछ देर पहले ही इस लाइन की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जिससे सभी ने राहत की सांस ली और सभी ने कहा कि बड़ा हादसा टल गया है। चालक वाराणसी निवासी जवाहर लाल शर्मा ने बताया कि अचानक बस की स्टेरिंग लॉक हो गई थी जिससे यह घटना हुई। बस सवार लहरतारा वाराणसी निवासी राजकुमार, किशनलाल, मायादेवी, जूली, पानू और गुड़िया देवी को मामूली खरोंच आई है। बस के अगले हिस्से का शीशा चकनाचूर हो गया। लगभग एक घंटे बाद बस की स्टेयरिंग सही होने के बाद चालक सभी यात्रियों को लेकर आगे रवाना हो गया।
विज्ञापन
सभी यात्री वाराणसी के थे। जो 18 अगस्त को तीर्थयात्रा पर निकले थे। 19 को यह यात्री चित्रकूट दर्शन के बाद 20 को मैहर देवी दर्शन करने गए थे। इसके बाद 21 को वाया इलाहाबाद यह सब वाराणसी जा रहे थे।