फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bus fell into a ditch due to brake failure, ten passengers injured

Chitrakoot News: ब्रेक फेल होने से गड्ढे में गिरी बस, दस यात्री घायल

Sat, 05 Oct 2024 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bus fell into a ditch due to brake failure, ten passengers injured
पहाड़ी। थाना अंतर्गत सिंहपुर कमासिन रोड में कहैटा के पास एक प्राइवेट बस का ब्रेेक फेल हो गया। अनियंत्रित बस सडक़ किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। इससे दस यात्री घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन को अधिक चोटें आयी हैं। इन्हेंं जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम को कमासिन से एक प्राइवेट बस कर्वी की ओर आ रही थी। कहैटा गांव के पास चालक बाबूलाल ने ब्रेक न लगाया, लेकिन ब्रेक नहीं लगी। इससे यात्रियों में हलचल मच गई। चालक ने बस को किसी तरह सड़क किनारे पहुंचाया। नियंत्रित करते करते समय बस गड्ढे में जाकर पलट गई। इससे बस में सवार यात्री चीखपुकार करने लगे। यह देखकर स्थानीय निवासियों ने यात्रियों को बस से निकाला। पुलिस जानकारी दी गई। यात्रियों को पहाड़ी सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घायल डोमन खेरा निवासी सूरज भान, सिंहपुर निवासी गायत्री देवी,मंजू कर्वी, भरतकूप निवासी विद्या देवी, बरवार निवासी सूरज,कर्वी निवासी रमा,सहित चार अन्य यात्री घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें से गायत्री,सूरज, विद्या के अधिक चोट लगने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि बस में कुल 24 यात्री सवार थे। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। जो बिना इलाज कराये घर चले गये। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को गड्ढे से निकालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed