Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Burn ward for burn patients at the district hospital

Chitrakoot News: जिला अस्पताल में झुलसे मरीजों के लिए बर्न वार्ड

Sat, 07 Nov 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 07 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Burn ward for burn patients at the district hospital
चित्रकूट। दीपावली पर्व को लेकर जिला अस्पताल में विशेष तैयारियां की गई हैं। पटाखों से जलने वाले मरीजों के लिए अलग से आठ बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

दीपावली के दौरान हर साल पटाखे छुड़ाते समय जलने, आंख में चोट लगने और धुएं से सांस की दिक्कत के मामले सामने आते हैं। इसी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने इस बार पहले से ही व्यवस्था दुरुस्त कर ली है। बर्न वार्ड में दवाएं, ड्रेसिंग का सामान, ऑक्सीजन और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी भी तय कर दी गई है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। सीएमएस डॉ शैलेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की है कि पटाखे सावधानी से छुड़ाएं, बच्चों को अकेले पटाखे न चलाने दें और जलने पर घरेलू उपचार के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें। जिला अस्पताल में आग से जलने वाले मरीजों के लिए अलग आठ बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---
समस्या पर इन नंबरों पर करें संपर्क
चित्रकूट। दीपावली मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं। वहीं दीपावली पर्व पर बिजली कटौती नहीं होगी। बिजली, पानी, ठहरने सहित अन्य परेशानियां होने पर इन नंबरों पर संपर्क करें।
पानी के लिए-8887499426
बिजली के लिए 9415909215, 8400700835
सफाई के लिए 6396230033, 8299596242
एंबुलेंस-108 व 9151333563
पुलिस-डायल-112
कोतवाली कर्वी-9305101117
सीतापुर-9305101081
जिला अस्पताल-सीएमएस-8005192745
सीएमओ-8005192648
मेला कंट्रोल रूम-7839855826, 9196110746, 7651877151
जिला कंट्रोल रूम-9305101080
खोया पाया केंद्र-8957384509
पार्किंग प्रभारी-9794570430
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed