फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bundelkhand state issue not in cold storage: Raja Bundela

ठंडे बस्ते में नहीं बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा: राजा बुंदेला

Wed, 23 Sep 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand state issue not in cold storage: Raja Bundela
फोटो-6- शहर के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत करते बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुं? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर हाल ही में पास हुए कृषि विधेयक को लाभकारी व किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम बताया। उनका साफतौर पर कहना है कि इस विधेयक से देश के छह लाख आढ़तियों का नुकसान है। इसलिए इसका विरोध विपक्षी दल कर रहे हैं। पृथक बुंदेलखंड राज्य के आंदोलन के ठंडा पड़ने के सवाल पर कहा कि अब आंदोलन का रूप बदल गया है। पृथक राज्य उनकी पहली मांग है यह खत्म नहीं हुआ है। इस संबंध में देश के गृहमंत्री अमित शाह व केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से वार्ता भी चल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के डाक बंगले में पत्रकारों से रूबरू बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानों को बरगला रही है। कृषि अध्यादेश लागू होने के पहले किसानों को मंडी में अनाज बेचना पड़ता था। अब किसान बिना टैक्स कहीं भी अपनी उपज मनमाफिक दर पर बेच पाएगा। नया बिल इंटर स्टेट ट्रेड को प्रोत्साहित करता है। किसान अपने उत्पाद को दूसरे राज्यों में स्वतंत्र रूप से बेच सकेंगे। अब कोई राज्य व केन्द्रीय कर नहीं लगेगा। इससे खरीददार व विक्रेता को लाभ मिलेगा। नए कानून से किसान बडे़ व्यापारी और निर्यातकों के साथ जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन

बिचौलियों से निजात मिलेगी। बातचीत के दौरान कई बार पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग वाले आंदोलन को लेकर, छोेटे किसानों को इससे फायदा और केंद्रीय मंत्री के इस्तीफा देने के सवाल करने पर वह असहज रहे। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रो पंकज चौधरी, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ बालाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed