फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bundelkhand's talents will get stage in Ram Mahotsav

बुंदेलखंड की हजारों प्रतिभाओं को राम महोत्सव में मिलेगा मंच

Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand's talents will get stage in Ram Mahotsav
फोटो नंबर- 14- कार्यक्रम का आमंत्रण् कार्ड। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। ओरछा में 16 से 22 मई तक होने वाले राम महोत्सव में बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। यूपी-एमपी की राजनीतिक हस्तियां, मुंबई के नामचीन कलाकार और संतों का जमावड़ा लगेगा। चित्रकूट की झांकी के लोग दर्शन करेंगे। तुलसीदास और वाल्मीकि जी के नाम पर बनी धार्मिक फिल्में भी टपरा टाकीज में दिखाई जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सह संयोजक बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला हैं। उन्होंने भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई है। यह राम महोत्सव ओरछा के रुद्राणी कला ग्राम और शोध संस्थान परिसर में सात दिन चलेगा। महोत्सव में बुंदेलखंड के 13 जिलों से हजारों बुंदेलखंडी कलाकारों को अपनी प्रतिभाएं दिखाने का अवसर मिलेगा। इसमें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कौशल किशोर, सूक्ष्म एवं लघु उद्यम मंत्री भानुप्रताप वर्मा, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, उप्र के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य सहित मप्र सरकार के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण अध्यक्ष माखन सिंह चौहान आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर उमाकांत सरस्वती, बालसंत पं. शशिशेखर महाराज, किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी, साध्वी रंजना दीदी, स्वामी प्रेम सुगंध, पं. विजय शंकर मेहता, रामेश्वर बापू महाराज, दीदी भक्ति प्रभा आदि के प्रवचन होंगे। रामकथा से भक्तों को सराबोर करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी, अभिनेता रजा मुराद, राजेश पुरी, सुरेंद्र पाल, रोहिताश्व गौर, गुलशन पांडेय, आभा परमार, विकी आहूजा, आरिफ शहडोली आदि कलाकार भाग लेंगे। चित्रकूट की झांकी महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed